कर्नाटक में असमान वर्षा वितरण, दक्षिण और पूर्वी ज़िलों में भारी कमी: IMD रिपोर्ट (1 जून से 23 जून 2025)
24-Jun-2025 11:38 AM

कर्नाटक में असमान वर्षा वितरण, दक्षिण और पूर्वी ज़िलों में भारी कमी: IMD रिपोर्ट (1 जून से 23 जून 2025)
★ दक्षिण और पूर्वी कर्नाटक के ज़िलों में भारी कमी दर्ज की गई है, जबकि तटीय और उत्तरी ज़िलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
गंभीर कमी वाले ज़िले (वर्षा में -60% से अधिक गिरावट):
★ रामनगर: -72%
~~~~~~~~~~
कमी वाले ज़िले (-20% से -59% गिरावट):
★ चामराजनगर: -47%, बेल्लारी: -52%, चित्रदुर्ग: -46%, हावेरी: -37%, शिवमोग्गा: -34%, कोलार: -31%, तुमकुरु: -21%, मांड्या: -18%
~~~~~~~~
लगभग सामान्य या हल्की गिरावट वाले ज़िले (-19% से +19%):
★ बीदर: +12%, रायचूर: +19%, बीजापुर: -3%, यादगिर: -9%, गुलबर्गा: -2%
~~~~~~~~~~~~~
सामान्य से अधिक वर्षा वाले ज़िले (+20% से अधिक बढ़त):
★ बेलगावी: +79%, धारवाड़: +66%, दक्षिण कन्नड़: +22%, गडग: +56%, दावणगेरे: +71%,उडुपी: +73% उत्तर कन्नड़: +51% विजयपुरा: +88%, बागलकोट: +55%, हसन: +33%, कोडगु: +31%, मैसूर: +41%
★ दक्षिण कर्नाटक में वर्षा की भारी कमी ने खरीफ फसलों की बुवाई पर असर डाला है। यदि अगले कुछ दिनों में मानसून सक्रिय नहीं हुआ, तो उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।
★ वहीं उत्तरी और तटीय ज़िलों में बेहतर वर्षा से किसानों को राहत मिली है।