Home News

कनाडा से भारत सहित अन्य देशों को अच्छी मात्रा में मटर का निर्यात

29-Oct-2026 05:26 PM

कनाडा से भारत सहित अन्य देशों को अच्छी मात्रा में मटर का निर्यात

वैंकुवर। भारत में कनाडा से अच्छी मात्रा में पीली मटर का आयात होने से आपूर्ति एवं उपलब्धता की जटिलता कुछ घट गई और मिलर्स / प्रोसेसर्स को उचित मात्रा में इसका स्टॉक कम होने लगा है। भारत में रूस-यूक्रेन से भी भारी मात्रा में पीली मटर मंगाई जाती है लेकिन काला सागर का जलमार्ग असुरक्षित होने से वहां से इसके शिपमेंट में बाधा पड़ रही है। 

अन्य एशियाई देशों में भी कनाडाई मटर की मांग मजबूत बनी हुई है जिसमें चीन भी शामिल है। इसके फलस्वरूप मटर की कीमतों में तेजी मजबूती का माहौल देखा जा रहा है।

अच्छी आमदनी प्राप्त होने की उम्मीद से कनाडा की मंडियों में किसान अच्छी मात्रा में मटर का स्टॉक उतार रहे हैं जिससे इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति सुगम होती जा रही है और इसलिए कीमतों में जोरदार तेजी नहीं आ रही है। कनाडा में इस वर्ष मटर का उत्पादन कम हुआ है लेकिन पिछला बकाया स्टॉक ज्यादा होने से कुल उपलब्धता की स्थिति सामान्य रह सकती है। 

पश्चिमी कनाडा और खासकर सस्कैचवान प्रान्त में पीली मटर का भाव सुधरकर 9.00-9.50 डॉलर प्रति बुशेल पर पहुंच गया है जबकि हरी मटर का दाम 10 डॉलर प्रति बुशेल के आसपास देखा जा रहा है। निकट भविष्य में वहां मटर का भाव मजबूत बने रहने की संभावना है।