कनाडा बाजार
15-Mar-2025 01:48 PM

कनाडा बाजार
मटर
★ इस सप्ताह मटर बाज़ारों में देखि गई उठापटक। भारत ने मटर आयात बिना शुल्क के फिर से 31 मई 2025 तक लागु किया।
★ चीन द्वारा कनाडाई मटर पर 100% शुल्क लगाने का फैसला था।
★ चीन द्वारा उठाये गए इस कदम से कनाडाई मटर बाजार पर गहरा असर पड़ सकता है।
★ इसके अलावा, यदि अमेरिका भी संभावित शुल्क लगाता है, तो निर्यात के अवसर और भी सीमित हो जाएंगे, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।
★ इस बदलाव के कारण कई किसान मटर की खेती पर पुनर्विचार कर रहे हैं और अन्य दलहन फसलों के विकल्प तलाश रहे हैं, जबकि खरीदार बाजार से पीछे हट रहे हैं।
~~~~~~~~~~
मसूर
★ इस सप्ताह मसूर बाजार में कमजोरी जारी।
★ भारत द्वारा लगाए गई आयात शुल्क से व्यापार पर अधिक असर नहीं पड़ेगा परन्तु इससे कीमतों पर दबाव बढ़ने की संभावना बनती।
★ छोटी और बड़ी हरी नई मसूर की कीमतें धीरे-धीरे गिरने लगी। खरीदारी कमज़ोर।
★ नई छोटी हरी मसूर की उत्पादक बिक्री धीमी। कीमत 40 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म) से नीचे।
★ पुरानी बड़ी हरी मसूर की मौजूदा कीमत 55 सेंट प्रति पाउंड (डिलीवर) और छोटी हरी मसूर की कीमत 52 सेंट प्रति पाउंड (डिलीवर) है।
★ लाल मसूर बाजार भी इस सप्ताह कमजोर रहा। नई लाल मसूर की कीमत अब 29 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म) चल रही है, जबकि पुरानी फसल की कीमत 32-33 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म) हैं।
~~~~~~~~~~
काबुली चना
★ इस सप्ताह उत्तर अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरमी जारी। आपूर्ति अधिक बनी हुई है और बिजाई में वृद्धि होने की संभावना।
★ अमेरिका में चना की खेती 2019 के बाद सबसे अधिक होने की उम्मीद, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।
★ पिछले सप्ताह, पुराण काबुली चना (उच्च प्रतिशत वाले 9mm कैलिबर) की कीमत $0.38-$0.39 प्रति पाउंड (FOB फार्म) थे, लेकिन इस सप्ताह अब तक कोई पुष्टि किए गए सौदे नहीं हुए हैं।
★ नई फसल की बिड्स $0.35 प्रति पाउंड (FOB फार्म) में कुछ रुचि देखी गई।