कालीमिर्च में व्यापार कम

29-Feb-2024 06:31 PM

नई दिल्ली । विगत कुछ समय से कालीमिर्च में व्यापार कम होने के कारण नरमी का रुख बना हुआ है। वर्तमान हालात को देखते हुए हाल-फिलहाल कीमतों में तेजी की संभावना भी नहीं है।

चालू सीजन के दौरान देश में कालीमिर्च का उत्पादन 70/72 हजार टन होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। जबकि गत वर्ष उत्पादन 60/62 हजार टन का रहा था। वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों को मंडियों पर नए मालों की आवक संतोषजनक चल रही है जबकि धारणा तेजी की नहीं होने के कारण लिवाल कमजोर है।

वर्तमान में कोचीन बाजार में कालीमिर्च के भाव क्वालिटीनुसार 525/555 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे हैं जबकि चालू माह के शुरू में भाव 585/625 रुपए बोले जा रहे थे। सूत्रों का मानना है कि अब कालीमिर्च के गिरते भाव रुकने चाहिए। क्योंकि भाव काफी घट जाने के कारण लोकल मांग में सुधार होने की संभावना है।