कूकिंग-ईंधन के रूप में एथनॉल अपनाने हेतु नीतिगत बदलाव का आग्रह

14-Apr-2026 01:51 PM

नई दिल्ली। ऑल इंडिया डिस्टीलर्स एसोसिएशन ने सरकार से एक कूकिंग ईंधन के तौर पर एथनॉल का इस्तेमाल शुरू करने हेतु आवश्यक नीति एवं नियामक फ्रेम वर्क तैयार करने का आग्रह किया है ताकि डिस्टीलर्स को एथनॉल का उत्पादन बढ़ाने का प्रोत्साहन मिल सके।

एसोसिएशन सरकार से पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण के लक्ष्य को 20 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 30 प्रतिशत निर्धारित करने की मांग पहले से ही कर रहा है। 

उल्लेखनीय है कि देश में एथनॉल उत्पादन की क्षमता काफी बढ़ चुकी है लेकिन इसके अनुरूप मांग एवं खपत नहीं होने से डिस्टीलर्स को अपनी कुल संचित क्षमता का पूरा उपयोग करने में सफलता नहीं मिलती है।

यदि नए-नए विकल्पों एवं क्षेत्रों में एथनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए तो डिस्टीलर्स को कुछ राहत मिल सकती है। एसोसिएशन ने सरकार से कहा है कि एथनॉल आधारित ईंधन का कमर्शियल उपयोग और देहाती तथा कस्बाई क्षेत्रों में इस्तेमाल शुरू करने पर विचार किया जाए।