जीरा कीमतों में गिरावट रही
12-Dec-2023 07:27 PM
नई दिल्ली। आज जीरा कीमतों में गिरावट रही। हालांकि उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर आवक कम रही। लेकिन अधिक बिजाई एवं वायदा में गिरते भावों के कारण हाजिर में जीरा का उठाव कम रहा। ऊंझा मंडी में आज जीरा की आवक 1000/1200 बोरी की रही। और कीमतों में 400/500 रुपए का मन्दा दर्ज किया गया।
वायदा बाजार में भी आज दिसम्बर का जीरा 110 रुपए एवं मंदे के साथ बंद हुआ है लेकिन जनवरी का वायदा 135 रुपए मजबूती के साथ बंद हुआ है। जानकार सूत्रों का कहना है कि भाव काफी घट जाने एवं हाजिर में कमजोर स्टॉक को देखते हुए अब जीरे के गिरते भाव रुकने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान उत्पादक राज्यों में जीरे की बिजाई गत वर्ष की तुलना में अधिक हुई है। जिस कारण से भाव घट रहे है।
