जीरा कीमतों में गिरावट

01-Dec-2023 07:31 PM

नई दिल्ली । आज जीरा की कीमतों में गिरावट रही। हालांकि उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर आवक कम रही। लेकिन वायदा के मंदे समाचारों एवं उत्पादक केन्द्रों पर बढ़ती बिजाई के कारण हाजिर में जीरा का उठाव कम रह गया है।

जिस कारण से उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर जीरा के भाव 300/500 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोले गए। जुलाई वायदा में दिसम्बर का जीरा 310 रुपए एवं जनवरी का 325 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि नई फसल की आवक फरवरी माह में शुरू होगी। जबकि वर्तमान में स्टॉक की कमी है अतः नई फसल आने से पूर्व एक बार कीमतों में तेजी बनने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।