इंडोनेशिया में बी 50 प्रोग्राम लागू होने पर पाम तेल में तेजी संभव

31-Mar-2026 03:56 PM

सिंगापुर। इंडोनेशिया में बायो डीजल निर्यात में फिलहाल 40 प्रतिशत पाम तेल के अनिवार्य उपयोग का नियम लागू है जबकि सरकार इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत निर्धारित करने का प्लान बना रही है। यदि यह नियम (बी 50 प्रोग्राम) लागू हो गया तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पाम तेल की कीमतों में कुछ तेजी आ सकती है। 

उद्योग समीक्षकों का कहना है कि बी 50 प्रोग्राम लागू होने पर इंडोनेशिया में बायो डीजल निर्माण में 40 लाख टन पाम तेल की अतिरिक्त वार्षिक खपत होने लगेगी और वहां इसके निर्यात योग्य स्टॉक में भारी कमी आ जाएगी। इससे वैश्विक बाजार में पाम तेल की आपूर्ति एवं उपलब्धता घटेगी और कीमतों में तेजी आएगी। 

एक विश्लेषक फर्म ने कहा है कि वर्ष 2026 में क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का औसत मूल्य 4400 रिंगिट प्रति टन के आसपास रह सकता है। 30 मार्च को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा था कि इस वर्ष बी 50 प्लान लागू करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे बायो डीजल निर्माण में पाम तेल की भागीदारी बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी।