ब्राजील से चीनी का निर्यात 14 प्रतिशत घटने की संभावना
31-Mar-2026 01:55 PM
साओ पाउलो। एक अग्रणी उद्योग- व्यापार समीक्षक का कहना है कि ब्राजील से 2025-26 के मार्केटिंग सीजन में 338 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ जबकि 2026-27 के सीजन में यह 14 प्रतिशत घटकर 290 लाख टन पर सिमट सकता है। नया मार्केटिंग सीजन 1 अप्रैल 2026 से आरंभ होने जा रहा है।
समीक्षक के अनुसार ब्राजील के मिलर्स इस बार चीनी के बजाए एथनॉल के निर्माण में गन्ना की अवधि मक्का का उपयोग करेंगे जिससे वहां चीनी का उत्पादन 435 लाख टन से घटकर 403 लाख टन रह जाने की संभावना है। इससे निर्यात योग्य अधिशेष स्टॉक में कमी आएगी।
दूसरी ओर वहां एथनॉल के उत्पादन में भारी वृद्धि होने की संभावना है। गन्ना तथा मक्का सहित अन्य स्रोतों से ब्राजील में एथनॉल का उत्पादन 10.7 प्रतिशत बढ़कर 42.58 अरब लीटर के शीर्ष स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है
जिससे इसे पेट्रलियम के आयात पर निर्भरता घटाने में सहायता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि ब्राजील दुनिया में चीनी का सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश है। वहां से निर्यात घटने पर भारत को परोक्ष रूप से फायदा होगा।
