इंडोनेशिया B40 बायोडीजल लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है

21-Jul-2025 11:53 AM

इंडोनेशिया B40 बायोडीजल लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है
★ 2025 के लिए निर्धारित 15.62 मिलियन किलोलीटर आवंटन में से अब तक 7.42 मिलियन किलोलीटर (48%) बायोडीजल का उपयोग हो चुका है।
★ सरकार B50 (50% पाम आधारित मिश्रण) लागू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है।
★ 2025 की पहली छमाही में 3.5 मिलियन किलोलीटर सब्सिडी वाला बायोडीजल खपत हुआ है।
★ भरोसा है कि इंडोनेशिया 2025 में B40 लक्ष्य हासिल कर लेगा, जिससे घरेलू पाम ऑयल की खपत में 20 लाख टन की वृद्धि होगी।
★ इससे निर्यात सरप्लस घटेगा और पाम ऑयल की कीमतों को समर्थन मिलेगा।
★ B50 लागू होने पर बायोडीजल की वार्षिक मांग 190 लाख किलोलीटर तक जा सकती है।
★ इससे घरेलू पाम ऑयल की खपत में करीब 30 लाख टन (2024 उत्पादन का 6.2%) की वृद्धि संभव है।
★ अमेरिका द्वारा अगस्त से लागू उच्च टैरिफ (इंडोनेशिया 19%, मलेशिया 25%) के असर को यह अतिरिक्त मांग संतुलित कर सकती है।
★ मलेशिया ने अगस्त के लिए CPO बेस मूल्य RM3,864/टन तय किया है, जिससे निर्यात कर 9% हो गया है, जो जुलाई में 8.5% था।
★ CIMB का 2025 के लिए औसत CPO मूल्य अनुमान RM4,200/टन पर बना हुआ है।
★ अगर यह प्रोग्राम सफल हुआ तो निर्यात हेतु कम मात्रा में स्टॉक उपलब्ध होगा जिससे 2025 का अंत आते आते कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।