हल्दी के भाव मजबूत
24-Jan-2024 07:04 PM
नई दिल्ली । आज भी हल्दी के भाव तेजी के साथ बोले गए। नए मालों की आवक में विलम्ब होने एवं उत्पादन भी गत वर्ष की तुलना में कम रहने के कारण व्यापारिक मनोवृत्ति बाजार में तेजी की बनी हुई है। जिस कारण सट्टेबाजी बढ़ गई है।
वायदा बाजार में भाव तेजी के साथ बोले जाने के कारण मंडियों में भी भाव तेज रहे। ईरोड मंडी में हल्दी के भाव 300/400 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए।
जबकि महाराष्ट्र की मंडियों में भाव 500/600 रुपए बढ़ाकर बोले गए लेकिन बढ़े भाव पर लोकल मांग कम रही। क्योंकि जल्द ही निजामाबाद एवं सांगली मंडी में नए मालों की आवक बढ़ने लगेगी।
जिस कारण से लिवाल नए मालों की आवक का इंतजार कर रहा है। आवक बढ़ने पर कुछ समय के लिए हल्दी के भाव घट सकते हैं लेकिन 2024 में हल्दी के भाव मजबूत रहेगे।
