ग्राहकी कमजोर होने के कारण चीनी में मंदे का रुख जारी
25-Jan-2024 07:13 PM
नई दिल्ली । ग्राहकी कमजोर होने के कारण बाजारों में चीनी में मंदे का रुख जारी। उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों की बिकवाली आने में हाजिर भाव 4020/4080 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। उत्तर प्रदेश की मिलों द्वारा भाव 10/20 रुपए घटाकर सेल निकाली।
इंदौर हाजिर भावों में आज 25/30 रुपए घटकर सेल निकाली। भाव एस ग्रेड 3850 रुपए एवं एम ग्रेड 3900 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।
पंजाब चीनी मिलों में 30/40 रुपए घटाकर सेल निकाली भाव 3840/3871 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले। बिहार चीनी मिलों में आज 10 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा। भाव 3920/3990 रुपए प्रति क्विंटल रहे। गुजरात चीनी मिलों में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला भाव स्थिर बने रहे। चीनी के भावों में ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं।
