ग्राहकी अभाव बना रहने से मटर की कीमतों मे गिरावट

02-Mar-2024 07:56 PM

कानपुर। उत्पादक मंडियों में नए मटर की उपलब्धता बढ़ने व बढ़ते आयात के कारण मटर में लिवाली सुस्त बनी हुई है। जिस कारण चालू साप्ताह के दौरान भी मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से मटर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बाजार में नयी घरेलू फसल की बढ़ती उपलब्धता को देख आयातकों द्वारा मटर की बिकवाली भाव घटाकर की गयी। बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई मटर की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव रूस 4100 रुपए व कनाडा 4150/75 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मटर भी इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और भाव सप्ताहांत में 4550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी सुस्त पड़ने से कानपुर मटर में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 4400/4500 रुपए व नयी 4150/4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे  के साथ भाव सप्ताहांत में 3700/4150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से महोबा मटर में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और  इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 3800/4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार राठ मटर भी 300 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3800/4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयीं। उपलब्धता बढ़ने व सुस्त मांग के कारण मटर की कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। 
मटर दाल  
मटर की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में कानपुर 5100/5150 रुपए व इंदौर 5100/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।