गन्ना के रकबे में 86 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी
20-Jul-2026 08:33 PM
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कम क्षेत्रफल में खेती होने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर गन्ना का कुल उत्पादन क्षेत्र बढ़कर इस बार 57.58 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है जो पिछले साल के बिजाई क्षेत्र 56.72 लाख हेक्टेयर से 86 हजार हेक्टेयर ज्यादा है। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में रकबा बढ़ने की सूचना है।
गन्ना के बिजाई क्षेत्र एवं उत्पादन की दृष्टि से देश में उत्तर प्रदेश पहले, महाराष्ट्र दूसरे एवं कर्नाटक तीसरे नम्बर पर रहता है। इसके अलावा गुजरात, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 'गन्ना' की खेती बड़े पैमाने पर होती है
जबकि राजस्थान राज्यों में गन्ना की बिजाई समाप्त हो चुकी है जिसका संकेत इस बात से मिलता है कि पिछले तीन सप्ताह से इसका क्षेत्रफल इसी स्तर पर स्थिर बना हुआ है।
वर्षा की भारी कमी एवं भीषण गर्मी के कारण कहीं-कहीं गन्ना की फसल को नुकसान होने की सूचना मिल रही है। अब मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। अगस्त-सितम्बर मौसम फसल के लिए निर्णायक साबित होगा।
