गेहूं कीमतों में गिरावट रही
12-Dec-2023 08:11 PM
नई दिल्ली । सरकार द्वारा गेहूं पर आयात शुल्क हटाये जाने व स्टॉक की मात्रा को कम किये जाने से गेहूं में बिकवाली का दबाव बढ़ा जिस कारण गेहूं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। लारेंस रोड पर भाव उत्तर प्रदेश / राजस्थान लाइन 2500/2550 रुपए प्रति प्रति क्विंटल रह गये।
दिल्ली डीएफएम प्लांट मिल में आटा, मैदा, सूजी व ब्रान की कीमतों में 15/20 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की फ्लोर मिलों व आटा चक्की मिलों में सरकारी गेहूं खरीद के कारण गेहूं मंदा रहा और आटा मैदा सूजी व ब्रान की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली।
