गेहूं फसल रिपोर्ट 2026 – मध्य भारत में मिश्रित रुझान, कई क्षेत्रों में गुणवत्ता प्रभावित
17-Mar-2026 11:44 AM
गेहूं फसल रिपोर्ट 2026 – मध्य भारत में मिश्रित रुझान, कई क्षेत्रों में गुणवत्ता प्रभावित
मध्य प्रदेश
★ इंदौर: रकबा 20–30% बढ़ा, लेकिन बारिश से फसल गिरने के कारण दागी गेहूं और मिट्टी की समस्या
★ देवास: रकबा ~10% बढ़ा, बारिश से फसल प्रभावित, क्वालिटी में चमक कम और मिट्टी मिश्रण
★ उज्जैन: रकबा 10–15% अधिक, गिरावट के कारण क्वालिटी प्रभावित, चमक कम व मिट्टी की शिकायत
★ गंजबासोदा: रकबा 30–40% बढ़ा, फसल अच्छी, क्वालिटी बेहतरीन और साफ गेहूं
★ पिपरिया: रकबा लगभग समान, फसल अच्छी, क्वालिटी शानदार
~~~~~
राजस्थान
★ कोटा: रकबा 10–20% बढ़ा, फसल अच्छी, कोई खास नुकसान नहीं\
★ बूंदी: रकबा 10–15% बढ़ा, फसल अच्छी और संतोषजनक स्थिति
★ बारां: रकबा 10–15% बढ़ा, फसल अच्छी, बारिश के कारण गेहूं में अच्छी चमक
~~~~~~
महाराष्ट्र
★ लातूर: रकबा 10–20% बढ़ा, फसल अच्छी, कोई नुकसान नहीं
★ जालना: रकबा ~25% बढ़ा, फसल अच्छी, क्वालिटी संतोषजनक
★ इस वर्ष अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं का रकबा बढ़ा है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश से क्वालिटी प्रभावित हुई है, जबकि राजस्थान और महाराष्ट्र में फसल की स्थिति बेहतर और स्थिर बनी हुई है।
