फरवरी में सोयामील का निर्यात ऑफर मूल्य रहा ऊंचा
18-Mar-2026 12:10 PM
मुम्बई। भारतीय बंदरगाहों पर सोयामील का औसत इकाई निर्यात ऑफर मूल्य फरवरी 2026 में बढ़कर 489 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गया
जो जनवरी के ऑफर मूल्य 435 डॉलर प्रति टन तथा फरवरी 2025 के ऑफर मूल्य 370 डॉलर प्रति टन से काफी ऊंचा रहा। इसके फलस्वरूप वैश्विक बाजार में यह काफी हद तक और प्रतिस्पर्धी हो गया जिससे इसका निर्यात प्रदर्शन कमजोर पड़ गया।
इसी तरह राइसब्रान एक्सट्रैक्शन का निर्यात ऑफर मूल्य भी जनवरी के 144 डॉलर प्रति टन से बढ़कर फरवरी में 160 डॉलर प्रति टन हो गया।
दूसरी ओर रेपसीड मील का ऑफर मूल्य 248 डॉलर प्रति टन से गिरकर 239 डॉलर प्रति टन और अरंडी मील का ऑफर मूल्य 84 डॉलर प्रति टन से फिसलकर 92 डॉलर प्रति टन रह गया। दरअसल जनवरी-फरवरी के दौरान सोयाबीन का थोक मंडी भाव ऊंचा हो गया था।
फरवरी 2026 के दौरान देश से 1.13 लाख टन सोयामील, 9 हजार टन रेपसीड मील, 24 हजार टन राइस ब्रान एक्सट्रैक्शन, 22 हजार टन अरंडी मील तथा 200 टन मूंगफली एक्सट्रैक्शन के साथ कुल 2.58 लाख टन डीओसी का निर्यात हुआ जो फरवरी 2025 के शिपमेंट 3.30 लाख टन से 22 प्रतिशत कम रहा।
