एल नीनो की संभावना 97% तक बढ़ी, फसलों पर असर संभव
17-Mar-2026 11:38 AM
एल नीनो की संभावना 97% तक बढ़ी, फसलों पर असर संभव
★ एपीईसी क्लाइमेट सेंटर के अनुसार जुलाई–सितंबर 2026 के दौरान एल नीनो बनने की संभावना करीब 97% तक पहुंच गई है, जबकि अप्रैल–सितंबर अवधि के पहले हिस्से में इसकी संभावना 84.6% आंकी गई है।
★ पूर्वानुमान के मुताबिक समुद्री सतह का तापमान बढ़ने से एल नीनो विकसित होगा, जिससे भारत में जून–सितंबर मानसून के दौरान सामान्य से कम वर्षा और अधिक तापमान की आशंका है।
~~~~~
फसलों पर संभावित असर:
★ धान (खरीफ): कम बारिश से रोपाई में देरी और उत्पादन घट सकता है
★ दलहन (उड़द, मूंग, अरहर): नमी की कमी से बुवाई व पैदावार प्रभावित
★ सोयाबीन: बारिश कम होने से उपज पर दबाव
★ कपास: शुरुआती वृद्धि प्रभावित, बाद में बारिश पर निर्भरता बढ़ेगी
★ गन्ना: पानी की कमी से रिकवरी और उत्पादन पर असर
★ मक्का: उच्च तापमान और कम नमी से उत्पादन घट सकता है
★ कुल मिलाकर, एल नीनो के चलते खरीफ फसलों की पैदावार पर दबाव और कृषि बाजारों में अस्थिरता बढ़ने की संभावना है।
