छोटी इलायची में नरमी
25-Jan-2024 07:09 PM
नई दिल्ली । वर्तमान में निर्यातकों एवं लोकल मांग कम होने के कारण छोटी इलायची में व्यापार कम रह गया है जिस कारण से कीमतों में नरमी बनी हुई है।
उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई दि केरला कार्डमम प्रोसेसिंग एंड मार्केटिंग कम्पनी लि० नीलामी में 59412 किलो की आवक हुई और 55686 किलो का व्यापार हुआ।
नीलामी में अधिकतम भाव 2014 रुपए एवं एवरेज भाव 1603.83 रुपए प्रति किलो बोले गए। सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों में निर्माताओं की लिवाली बढ़ने के पश्चात कीमतों में सुधार संभव है।
