चीनी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में सुधार और इसका भारत पर असर
21-Jul-2025 10:11 AM

चीनी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में सुधार और इसका भारत पर असर
★ पिछले सप्ताह की तेजी जारी रखते हुए न्यूयॉर्क शुगर 1.5 महीने के उच्चतम स्तर और लंदन शुगर 1.75 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
★ वैश्विक मांग में मजबूती के संकेत से चीनी की कीमतों को समर्थन मिला।
★ चीन ने जून में 4.2 लाख टन चीनी का आयात किया, जो सालाना आधार पर 1,435% अधिक है।
★ अमेरिका में कोका-कोला ने हाई-फ्रक्टोज कॉर्न सिरप की जगह गन्ने की चीनी का उपयोग करने पर सहमति दी। इससे अमेरिका में चीनी की खपत 4.4% बढ़कर 115 लाख टन हो सकती है।
★ ब्राज़ील में चीनी उत्पादन में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिला है।
★ यूनिका के अनुसार 2025/26 में ब्राज़ील के सेंट्रल-साउथ क्षेत्र में जून तक चीनी उत्पादन -14.3% घटकर 122.49 लाख टन रहा।
★ ब्राज़ील की सरकारी एजेंसी कोनाब के अनुसार 2024/25 में चीनी उत्पादन -3.4% गिरकर 441.18 मिलियन टन रहा, जिसका कारण सूखा और अत्यधिक गर्मी है।
★ थाईलैंड का 2024/25 चीनी उत्पादन 14% बढ़कर 100 लाख टन पहुंचा।
~~~~~~~~~~
★ भारत में 2025/26 में चीनी उत्पादन 19% बढ़कर 350 लाखटन पहुंचने की संभावना।
★ ISMA के अनुसार सीजन 2024/25 में भारत में चीनी उत्पादन 17.5% की गिरावट के बाद 5 साल में सबसे कम 262 मिलियन टन रहा।
★ जून में भारत में बारिश सामान्य से 9% अधिक रही, जुलाई में भी सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना।
~~~~~~
★ अगर कीमतें और बढ़ी तो भारत से निर्यात बढ़ सकता है।
★ भारत में नया चीनी सीजन अक्टूबर से शुरू होता है, अभी उत्पादन बेहद कम हो रहा है।
★ आगामी मांग को देखते हुए मीलों के स्टॉक में पड़ी चीनी के मांग निकलने की उम्मीद जो कीमतों को समर्थन दे सकता है।