बासमती चावल का निर्यात सामान्य होने की उम्मीद

17-Mar-2026 11:07 AM

नई दिल्ली। हालांकि ईरान-अमरीका युद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र में निकट स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे वहां भारतीय चावल के निर्यात शिपमेंट में बाधा पड़ रही है लेकिन कुल मिलाकर इसका वार्षिक निर्यात या तो पिछले वित्त वर्ष के बराबर या उससे कुछ अधिक हो सकता है।

दरअसल ईरान अमरीका के बीच युद्ध 28 फरवरी से आरंभ हुआ जबकि उससे पूर्व पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र के तमाम प्रमुख आयातक देशों में भारतीय बासमती चावल का निर्बाध निर्यात हो रहा था और कहीं कोई समस्या नहीं थी। 

निस्संदेह ईरान भारतीय बासमती चावल का एक प्रमुख खरीदार रहा है और युद्ध के कारण वहां इसका निर्यात बाधित हो गया है लेकिन दूसरी ओर सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन, कतर, ओमान, जोर्डन तथा यमन सहित अन्य मुस्लिम बहुल देशों में बासमती चावल का अच्छा निर्यात हुआ।

मार्च में शिपमेंट में थोड़ी समस्या आ रही है लेकिन फरवरी तक का निर्यात प्रदर्शन बेहतर रहा। अगले वित्त वर्ष में स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।