ब्राज़ील: सोयाबीन उत्पादन अनुमान घटा

26-Feb-2026 02:01 PM

ब्राज़ील: सोयाबीन उत्पादन अनुमान घटा
ब्राज़ील के सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 10 लाख टन घटाकर 1780 लाख टन कर दिया गया है।
उत्तर और मध्य ब्राज़ील में बारिश अनुकूल रही, लेकिन दक्षिणी हिस्सों—खासकर रियो ग्रांडे दो सुल—में नमी की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। मध्य क्षेत्रों में अधिक बारिश से गुणवत्ता पर असर की आशंका भी है।
AgRural के अनुसार, अब तक 30% फसल की कटाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के 39% से कम है। देरी से बुवाई और बारिश के कारण कटाई की रफ्तार 2020/21 के बाद सबसे धीमी है।
यदि दक्षिणी क्षेत्रों में सूखा बढ़ता है, तो उत्पादन अनुमान में और कटौती संभव है।