भारत- मसूर आयात की जानकारी

25-Jun-2025 10:07 AM

भारत- मसूर आयात की जानकारी
★ वित्त वर्ष 2025–26 के पहले महीने अप्रैल में 1,29,850 मीट्रिक टन मसूर आयात की गई, जो पिछले वर्ष अप्रैल 2024 के 64,583 टन की तुलना में दोगुने से अधिक। मई में 7,956 टन के आयात की संभावना जताई गई है, जिससे अप्रैल–मई की कुल अनुमानित आयात मात्रा 1,37,806 टन  पहुंच सकती है।
~~~~~~~~~~~~
पिछले वर्षों की तुलना में अप्रैल–मई आयात (मीट्रिक टन):
FY 2025–26: 1,37,806 (अनुमानित)
FY 2024–25: 1,13,679
FY 2023–24: 1,28,446
FY 2022–23: 20,547
FY 2021–22: 10,129
~~~~~~~~~~
वर्षवार कुल आयात (मीट्रिक टन):
FY 2024–25: 12.19 लाख टन
FY 2023–24: 16.76 लाख टन (रिकॉर्ड)
FY 2022–23: 8.58 लाख टन
FY 2021–22: 6.67 लाख टन
FY 2020–21: 11.16 लाख टन
FY 2019–20: 8.54 लाख टन
★ 2024–25 में दो बड़े देशों- कनाडा से 6.26 लाख टन और ऑस्ट्रेलिया से 4.69 लाख टन आयात की गई। इसके अलावा यूएसए, यूएई, सिंगापुर, तुर्की और अल्जीरिया से भी आयात दर्ज किया गया है।
★ भारत में इस वर्ष उपत्पादन संतोषजनक रहा आयात बढ़ने से देश में मसूर उपलब्धता अच्छी।
★ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में मसूर बिजाई अंतिम पड़ाव में, उत्पादन बढ़ने की उम्मीद। नई फसल सितंबर से आणि शुरू होगी।
★ आगामी मांग को देखते हुए डिमांड निकलने से कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद।