बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के 2024-25 के द्वितीय अग्रिम अनुमान
25-Jun-2025 07:23 PM

बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के 2024-25 के द्वितीय अग्रिम अनुमान
कृषि मंत्री ने देशभर में बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के वर्ष 2024-25 के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी करते हुए बताया कि बागवानी फसलों का क्षेत्रफल गत वर्ष से 1.81 लाख हेक्टयर बढ़कर 292.67 लाख हेक्टयर हो गया है।
बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हो गया, वहीं 2023-24 की तुलना में बागवानी फसलों का उत्पादन 129.80 लाख टन ज़्यादा है।
मसालों का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 123.70 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 124.84 लाख टन था।
अदरक का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 25.42 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 23.33 लाख टन था।
लहसुन का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 35.03 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 33.16 लाख टन था।
हल्दी का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 12.04 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 10.63 लाख टन था।