अलनीनो से उत्पन्न संकट पर गहरी नजर रखने की जरूरत

22-Jun-2026 11:26 AM

मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा है कि अलनीनो एक वैश्विक संकट है और इसलिए इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओ के विभिन्न पहलुओं पर गहरी नजर रखने की जरूरत है। सरकार खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी बढ़ोत्तरी की घोषणा पहले ही कर चुकी है जबकि  रासायनिक उर्वरको पर सब्सिडी को बरकरार रखा गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, दलहन, तिलहन एवं कपास (रुई) आदि  की जोरदार खरीद आगे भी जारी रहेगी ताकि किसानो को लाभप्रद वापसी शामिल हो सके। .

अल नीनो एवं कमजोर मानसून के संभावित प्रभाव पर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारे भी गहरी नजर रख रही है और पानी की कमी सहित अन्य सभी प्रकार की चुनौतियो का सामना करने के लिए हर सम्भव उपाय किए जायेंगे। पानी के आभाव को दूर करने के लिए सरकार तैयार है और देश के कृषक समुदाय के हितो की रक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रयास किये जा रहे है। महाराष्ट्र सरकार तैयार है और देश के कृषक समुदाय के हितो की रक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे है। महाराष्ट्र सरकार भी  स्थिति को संभालने के लिए जोरदार कोशिश कर रही है। किसान सरकार की प्राथमिकता है और इसके कल्याण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भारतीय किसान समझदार है और वे इस स्थिति के अनुरूप ही खरीफ फसलों का चुनाव करेंगे। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है।