वनस्पति तेल आयात (नवंबर 2024 - जनवरी 2025)

12-Feb-2025 01:09 PM

वनस्पति तेल आयात (नवंबर 2024 - जनवरी 2025)
★ 6% वृद्धि के बावजूद पाम तेल का आयात घटा
★ सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के अनुसार 2024-25 तेल वर्ष की पहली तिमाही में भारत का वनस्पति तेल आयात 6% बढ़कर 39.1 लाख टन हो गया। हालांकि, जनवरी 2025 मेंमुकाबले कुल आयात 13% गिरा।  
★ सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का आयात बढ़ा
- सोयाबीन तेल का आयात 4.91 लाख टन से बढ़कर 12.7 लाख टन हो गया।  
- सूरजमुखी तेल का आयात भी तेज़ी से बढ़ा।
★ पाम तेल का आयात 13 साल के निचले स्तर पर
- जनवरी में केवल 2.75 लाख टन पाम तेल आयात हुआ, जो पिछले साल के 7.80 लाख टन से काफी कम है।
- मलेशियाई पाम तेल की आपूर्ति में कमी और सोयाबीन तेल की किफायती कीमतों के कारण इसका बाज़ार हिस्सा घटा।
~~~~~~~~~~~~
स्टॉक में गिरावट
- 1 फरवरी 2025 को कुल स्टॉक 21.8 लाख टन था, जो जनवरी के 25 लाख टन से 3.25 लाख टन कम है।
~~~~~~~~~~~~
नेपाल से सस्ते तेल का आयात भारतीय बाज़ार को नुकसान
- अक्टूबर 2024- जनवरी 2025 के बीच नेपाल ने 2 लाख टन खाद्य तेल आयात किया लेकिन 1.1 लाख टन भारत को निर्यात किया, जिससे भारतीय रिफाइनर और किसानों को नुकसान हुआ।
~~~~~~~~~~~~
★ भारत में सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का दबदबा बढ़ रहा है, जबकि पाम तेल का आयात गिरा। इसके पीछे वैश्विक कीमतों में बदलाव और सस्ते विकल्पों की उपलब्धता प्रमुख कारण हैं।