ऊंचे निर्यात भावों के कारण सोयामील निर्यात दबाव में
25-Feb-2026 08:41 AM
ऊंचे निर्यात भावों के कारण सोयामील निर्यात दबाव में
★ साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (SEA) के अनुसार अप्रैल से जनवरी तक 13.8 लाख टन सोयामील का निर्यात हुआ गत वर्ष से 22% कम।
★ जनवरी में निर्यात 54% घटकर केवल 1.32 लाख टन पहुंचा। जिससे चालू सीजन में 15 लाख टन सोयामील का निर्यात हो सकता है, जो गत वर्ष 21 लाख टन था।
★ नॉन GM क्रॉप होने के कारण सोयामील की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार से ऊंची रहती है परन्तु इस बार गैप अधिक।
★ भारतीय बाजारों में सोयामील की कीमतें DDGS के कारण हुई प्रभावित।
★ B20 ब्लेंडिंग प्रोग्राम के कारण भारत में बढ़ रही है DDGS की उपलब्धता, साथ ही DDGS के भाव सोयामील से लगभग आधे।
