उड़द की कीमतों में मिला जुला रुख

09-Mar-2024 07:10 PM

चेन्नई। मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से आयातित उड़द में इस साप्ताह बढ़त देखी गयी। लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई उड़द एफएक्यू में 250 रुपए व  एसक्यू में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8700 रुपए व एसक्यू 9450  रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद में भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ सप्ताहांत में 8700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
बर्मा 
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व  लिवाली बढ़ने से  चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 30 डॉलर व एसक्यू में 35 डॉलर प्रति टन की  बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 1030 डॉलर व एसक्यू 1110 डॉलर प्रति टन हो गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के सपोर्ट व लिवाली मजबूत होने  से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में 175 रुपए व एसक्यू में 75 प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की  गयी और इस मजबूती के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8700 रुपए व एसक्यू 9450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश 
लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6500/8000 रुपए गंजबासोदा 4500/7500 रुपए बीना 5500/8000 रुपए व इंदौर 8800/9200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।    
महाराष्ट्र 
उड़द दाल में उठाव कमजोर बना रहने व दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में अकोला 9300 रुपए लातूर 8000/9000 रुपए बार्शी  8000/9000 रुपए जलगांव 8800/9600 रुपए व अहमदनगर 8500/9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य  
बिकवाली कमजोर पड़ने व छिट पुट लिवाली बढ़ने से आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में इस साप्ताह में 100 रुपए प्रति क्विंटल सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार  के साथ भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार ललितपुर उड़द में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 5000/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
उड़द दाल 
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10700/12300  रुपए भाटापारा 11400 रुपए जलगांव 11600 रुपए मेरठ 9700/10700 रुपए व इंदौर 10200/12300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।