धनिया - धनिया में तेजी की संभावना
17-May-2024 07:40 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि हल्दी, जीरा के पश्चात अब धनिया की कीमतों में बाजार पर वायदा कारोबारियों की नजरे टिकी हैं। जिस कारण से आगामी दिनों में धनिया की कीमतों में तेजी की संभावना बन गई है।
उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान देश में धनिया का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम रहा है। इसके अलावा गत सीजन में भाव कम होने के कारन रिकॉर्ड निर्यात किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 (अप्रैल-मार्च) के दौरान धनिया का कुल निर्यात 44088 टन का रहा था जोकि वर्ष 2023-24 में बढ़कर 96391 टन का हो गया।
जोकि धनिया के इतिहास में अब तक का रिकॉर्ड निर्यात है। गत वर्ष किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलने के कारण चालू सीजन के लिए उत्पादक केन्द्रों पर धनिया का बिजाई क्षेत्रफल घटा था
जिस कारण से पैदावार भी गत वर्ष के 1.60/1.65 करोड़ बोरी के मुकाबले 1.10/1.15 करोड़ बोरी (प्रत्येक बोरी 40 किलो) की रही है वर्तमान में मंडियों में आवक घट गई है क्योंकि कुल उत्पादन का अधिकांश माल मंडियों में आ चुका है।
