दिसंबर में खाद्य तेलों का आयात घटने की संभावनाएं: ट्रेड
03-Jan-2025 03:17 PM
दिसंबर में खाद्य तेलों का आयात घटने की संभावनाएं: ट्रेड
भारत के दिसंबर 2024 महीने में खाद्य तेलों का आयात 25% घटकर 11.9 लाख टन रहने की उम्मीद।
यह आयात पिछले तीन महीनों में सबसे कम होगा।
पाम तेल का आयात 40% घटकर 5,03,000 मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान, जो मार्च 2023 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
सोया तेल का आयात 3% बढ़कर 4,20,000 मीट्रिक टन पहुंचने की संभावनाएं, जो चार महीनों में सबसे ज्यादा होगा।
सूरजमुखी तेल का आयात 22% घटकर 2,65,000 मीट्रिक रह सकता है।
पाम तेल की कीमतें सोया तेल से $100 प्रति टन अधिक होने से आयातकों का रुझान सोयातेल और सूरजमुखी तेल को दी जा रही है प्राथमिकता।
