Home News

तेलंगाना में अल नीनो के खतरे से निपटने हेतु प्रयास तेज

28-Oct-2026 10:36 AM

तेलंगाना में अल नीनो के खतरे से निपटने हेतु प्रयास तेज

हैदराबाद। दक्षिण भारत में धान तथा कपास के सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य- तेलगाना में अल नीनो मौसम चक्र के प्रभाव को घटाने तथा इसके प्रकोप से कृषि क्षेत्र एवं किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने तथा उपाय सुझाने के लिए राज्य के उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यानी 28 अक्टूबर से चर्चा किए जाने की उम्मीद है। 

बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न समुद्री चक्रवाती तूफान की वजह से अन्य समीपवर्ती राज्यों के साथ तेलंगाना में भी तेज हवा के प्रवाह के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। इससे सूखाग्रस्त इलाकों में फसलों की बिजाई के लिए स्थिति कुछ हद तक अनुकूल बन सकती है। लेकिन तूफानी वर्षा से धान, कपास, हल्दी तथा लालमिर्च की फसल को कुछ नुकसान होने की आशंका भी है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान तेलंगाना में वर्षा का असमान वितरण होने से कुछ जिलों में सूखे का संकट पैदा हो गया और खरीफ फसलों की बिजाई प्रभावित हुई थी। अल नीनो का गंभीर खतरा वहां  अब भी बरकरार है जिससे निपटने की जोरदार तैयार की जा रही है। इस प्रस्तावित बैठक में विपक्षी दलों की ओर से जो सुझाव सामने आएंगे उस पर सरकार गम्भीरतापूर्वक विचार करेगी।