सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार

02-Apr-2026 08:38 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
NASS की Fats & Oils रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में अमेरिका में 21.42 करोड़ बुशल सोयाबीन की क्रशिंग हुई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 12.99% अधिक है, लेकिन जनवरी की तुलना में 6.04% कम रही। दैनिक औसत क्रशिंग 76.5 लाख बुशल रही, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।
विपणन वर्ष के पहले छह महीनों में कुल सोयाबीन क्रशिंग 1.334 अरब बुशल पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.28% यानी लगभग 10.2 करोड़ बुशल अधिक है। USDA ने पूरे वर्ष के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 13 करोड़ बुशल अधिक क्रशिंग का अनुमान लगाया है।
गुरुवार को जारी होने वाली Export Sales रिपोर्ट में पुराने सीजन की सोयाबीन बिक्री 3 से 7 लाख टन रहने का अनुमान है। नए सीजन की बिक्री 0 से 50,000 टन के बीच रह सकती है। सोयामील की बिक्री 2 से 5 लाख टन और सोयाबीन तेल की बिक्री 0 से 12,000 टन के बीच रहने का अनुमान है।