सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार

28-Mar-2026 08:20 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
जैसा कि बाजार को उम्मीद थी, अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) ने 2026 के लिए Renewable Volume Obligations (RVOs) की अंतिम घोषणा कर दी है। इसके अनुसार बायोमास आधारित डीजल का लक्ष्य 8.86 बिलियन RINs तय किया गया है, जबकि 2027 के लिए यह 8.95 बिलियन RINs रहेगा। यह पहले प्रस्तावित 7.12 और 7.5 बिलियन RINs से काफी अधिक है। स्मॉल रिफाइनरी एक्सेम्प्शन के पुनर्वितरण के बाद 2026 के लिए यह लक्ष्य 9.07 बिलियन RINs और 2027 के लिए 9.2 बिलियन RINs तक पहुंच जाएगा। साथ ही 2028 से विदेशी ईंधन और फीडस्टॉक को केवल 50 प्रतिशत RIN मूल्य मिलेगा।
USDA ने आज सुबह अज्ञात गंतव्य के लिए 1,05,000 टन सोयाबीन की निजी निर्यात बिक्री की सूचना दी। Export Sales के अनुसार सोयाबीन की कुल निर्यात प्रतिबद्धताएँ 37.256 मिलियन टन दर्ज की गई हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत कम हैं। यह USDA के निर्यात अनुमान का लगभग 87 प्रतिशत है, जबकि सामान्य औसत बिक्री गति 95 प्रतिशत रहती है।
CFTC के आंकड़ों के अनुसार 24 मार्च तक स्पेकुलेटिव फंड्स ने अपने नेट लॉन्ग पोजिशन से 4,093 कॉन्ट्रैक्ट कम किए, जिससे सोयाबीन फ्यूचर्स और ऑप्शंस में कुल नेट लॉन्ग पोजिशन घटकर 1,97,904 कॉन्ट्रैक्ट रह गई।
अगले मंगलवार को जारी होने वाली NASS March Intentions रिपोर्ट में ट्रेडर्स का अनुमान है कि इस वर्ष सोयाबीन का रकबा लगभग 85.55 मिलियन एकड़ रह सकता है, जो पिछले वर्ष से लगभग 4.33 मिलियन एकड़ अधिक होगा। Grain Stocks रिपोर्ट से पहले 1 मार्च के लिए सोयाबीन स्टॉक का अनुमान 2.067 बिलियन बुशल लगाया जा रहा है, जो पिछले वर्ष से लगभग 158 मिलियन बुशल अधिक होगा।