सुधाकर राव देसाई पुनः इवपा के अध्यक्ष निर्वाचित

23-Sep-2023 02:32 PM

नई दिल्ली । वनस्पति तेल उद्योग के एक महत्वपूर्ण संगठन- इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इवपा) की वर्षिक आम सभा की बैठक 22 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुई जिसमें सुधाकर राव देसाई को इवपा का दोबारा अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा 2023-24 टर्म के लिए अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। इमामी एग्रोटेक लि० के सीईओ सुधाकर देसाई को निर्विरोध अध्यक्ष चूना गया जबकि अमरेन्द्र मिश्रा (एडीएम इंडिया) तथा बी के जैन (पतंजलि फूड्स) को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

उपरोक्त तीनों पदाधिकारियों के पास खाद्य तेल-तिलहन क्षेत्र का पर्याप्त अनुभव और विशेषज्ञता है जिससे इवपा के विकास-विस्तार में अच्छी कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और इवपा के अन्य सदस्यों को भी विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।

स्वदेशी खाद्य तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र की सतत प्रगति में इवपा अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले एक साल के अंदर इसने मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड (एम्पोब) तथा पाम ऑयल रिफाइनरी एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड (पोराट) के साथ आपसी सहमति के समझौते किए हैं।