सरसों में गिरावट रही
10-Apr-2024 07:50 PM
नई दिल्ली। बढ़े भावों पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मिलर्स सुस्त पड़ने से सरसों की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। दिल्ली लारेंस रोड पर आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली।
इसके साथ भाव 5250 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले। राजस्थान की जयपुर मंडी में आज 50 रुपए का मंदा देखा गया। भाव 5425 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। वहीं पर भरतपुर मंडी में भी 50 रुपए का मंदा देखने को मिला।
इस मंदे के साथ भाव 5100 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में 25 रुपए घटाकर भाव खोले। इसके साथ सलौनी प्लांट शमशाबाद भाव 5850 रुपए दिग्नेर भाव 5850 रुपए अलवर भाव 5825 रुपए कोटा भाव 5850 रुपए,
मुरैना भाव 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले। मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली।
इसके साथ भाव 5050 रुपए प्रति क्विंटल रहे। हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में कोई भी उठा पटक नहीं देखने को मिला। भाव 5150/5200 रुपए प्रति क्विंटल स्थिरता बनी रही।
