सरसों में आई तेजी पर लगी ब्रेक, कल बाजार टूटे

24-Mar-2026 08:45 AM

सरसों में आई तेजी पर लगी ब्रेक, कल बाजार टूटे
★ पिछले एक पखवाड़े में सरसों की कीमतों में लगातार तेजी का माहौल बन रहा था। कल भी बाजार तेजी के साथ खुले परन्तु ऊंचे भावों के कारण अब डिमांड पर असर पड़ने लगा। कल शाम तक कई बाजारों से खरीदार ही गायब हुए।
★ जयपुर सरसों, आगरा सलोनी एवं अन्य मंडियों में भी सरसों की कीमतें घटी।
★ इस समय सरसों की आवक करीब 11 लाख बोरी दर्ज की गयी। उम्मीद थी कि अब तक सरसों की आवक पीक पर होनी थी परन्तु मौसम में आये बदलाव से आवक पर पड़ा असर, उत्पादन भी उतना नहीं जितने की उम्मीद थी फसल का उतारा धीरे-धीरे कम आ रहा है।
★ शुरूआती दौर में मौसम अच्छा था परन्तु बाद में बारिश ने किया खराब।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि कीमतों में कुछ समय के लिए और सुधार आ सकता है। जैसे-जैसे मौसम साफ़ होगा मंडियों में सरसों की आवक बढ़ेगी और कीमतों पर बढ़ सकता है दबाव। घटे भावों पर माल खरीदना आगे चलकर दे सकता है मुनाफा।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।