सरसों फसल के राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण हेतु कोएट- मोपा की नौ टीमें गठित
10-Feb-2026 08:43 PM
नई दिल्ली। स्वदेशी वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के शीर्ष संगठन- सेन्ट्रल आर्गेनाइजेशन फॉर ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड (कोएट) तथा एक महत्वपूर्ण संस्था- मस्टर्ड ऑयल- प्रोसेसर्स एसोसिएशन (मोपा) द्वारा रबी सीजन की सबसे प्रमुख तिलहन फसल-सरसों के देशव्यापी सर्वेक्षण के लिए कुल नौ टीमों (दल) का गठन किया गया है।
इन टीमों को फसल सर्वेक्षण के लिए क्षेत्रों का निर्धारण भी कर दिया गया है। सभी टीमें 10 से 20 फरवरी 2026 तक अपने-अपने सम्बद्ध क्षेत्रों में फसल का सर्वेक्षण करेंगी। इसके तहत क्षेत्रवार सरसों के बिजाई क्षेत्र का आंकड़ा जुटाया जाएगा, फसल की स्थिति के आधार पर सरसों की अनुमानित उपज दर का आंकलन किया जाएगा,
सरसों के दाने में तेल के अंश का अनुमान लगाया जाएगा और नई फसल की आवक शुरू होने के संभावित समय का पता लगाया जाएगा। इससे फसल उत्पादन का विवरण तैयार करने में सहायता मिलेगी।
जिन 9 टीमों का गठन किया गया है उसमें से पहली टीम को सम्पूर्ण हरियाणा तथा राजस्थान के कुछ भागों-अलवर, खेरवी, खैरथल, कोटपुतली, शाहपुरा, बहरोर, रेवाड़ी, नारनौल, चौमू, निवाई, टोंक, डिग्गी, मालपुरा, केकड़ी, देवली, दौसा, बान्दीकुल, लालसोर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, तीसरी टीम को आगरा, हाथरस,
कोशी, हापुड़, अलीगढ़ एवं यूपी के अन्य क्षेत्र, चौथी टीम को कोटा, बारां, बूंदी, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, झालरा पाटन तथा कोटा एवं बारां संभाग के अन्य जिले, पांचवीं टीम को भरतपुर, नदवई, डीग, कामा, बयाना, कुम्हेर एवं सरसों अनुसंधान केन्द्र (किसान मीटिंग), छटी टीम को श्री गंगानगर, हनुमान गढ़, बीकानेर,
नागौर, मेड़ता, अजमेर, ब्यावर, पाली, सुमेरपुर एवं जालौर, सातवीं टीम को सम्पूर्ण गुजरात, आठवीं टिम को मध्य प्रदेश और नौवीं टीम को अन्य राज्यों में सर्वेक्षण का दायित्व सौंपा गया है।
