कमजोर आवक और सीमित उपलब्धता से उड़द में तेजी, बर्मा में भाव बढ़ने से घरेलू बाजार को समर्थन
चेन्नई। घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने तथा दाल मिलर्स की खरीदारी बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में उड़द की कीमतों में तेजी का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में नई फसल की आवक लगभग समाप्त होने तथा आयातित माल का हाजिर स्टॉक कमजोर रहने से बाजार में उपलब्धता का दबाव बढ़ गया है।मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में चालू सीजन के दौरान बिजाई अधिक होने के बावजूद अल-नीनो के प्रभाव से उत्पादकता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, स्थानीय दाल मिलों में अधिकांश उपलब्ध माल की प्रोसेसिंग हो चुकी है, जिससे उत्तर भारत के बाजारों में नई आपूर्ति कमजोर बनी हुई है। उत्पादक मंडियों में आवक लगभग समाप्त होने से दाल मिलर्स को जरूरत के अनुसार माल जुटाने में कठिनाई हो सकती है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में बर्मा में उड़द की सीमित उपलब्धता के चलते निर्यातकों ने भाव बढ़ा दिए हैं। ऊंचे निर्यात भावों से आयातित माल की लागत बढ़ रही है, जिससे घरेलू बाजार को भी समर्थन मिल रहा है। हालिया बाजार रिपोर्टों में म्यांमार के ऊंचे सीएनएफ ऑफर और भारतीय दाल मिलों की मांग को कीमतों के लिए सहायक बताया गया है। भारत में उड़द की घरेलू खपत उत्पादन से अधिक रहने के कारण आयात पर निर्भरता बनी हुई है। व्यापारिक अनुमानों के अनुसार, नियमित आयात के बावजूद शिपमेंट में देरी या कंटेनर उपलब्धता की समस्या आने पर घरेलू बाजार में अल्पकालिक तेजी बढ़ सकती है। फिलहाल कमजोर हाजिर स्टॉक, उत्पादक मंडियों में समाप्त होती आवक और बर्मा के ऊंचे निर्यात भाव उड़द बाजार को समर्थन दे रहे हैं। यदि नई आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं होता और दाल मिलर्स की खरीदारी जारी रहती है, तो आगामी दिनों में कीमतों में तेजी का रुख बना रह सकता है। हालांकि, ब्राजील एवं बर्मा से आने वाली नई शिपमेंट और सरकारी स्टॉक की उपलब्धता तेजी को सीमित कर सकती है। आयातकों की बिकवाली की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव एफएक्यू 9250 रुपए व एसक्यू 10100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 40 डॉलर और एसक्यू में 65 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 975 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 1060 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें एफएक्यू में 125 रुपए व एसक्यू में 600 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 9625 रुपए और एसक्यू 10800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने व सुस्त मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 6000/9000 रुपए,करेली 6500/8455 रुपए दमोह 5500/8000 रुपए अशोकनगर 4000/7500 रुपए गंजबासोदा 4500/7500 रुपए और इंदौर में 6500/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100\200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 10000 रुपए, लातूर में 8000/10000 रुपए, जलगांव 8000/10200 रुपए बार्शी 8000/9000 रुपए व अहमदनगर 7000/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के असर व लिवाली बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज किया गया और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 9500 रुपए व विजयवाड़ा में 9800/9900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7700/8700 रुपए व कोटा 6000/9400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
उड़द दाल
उड़द की तेजी के समर्थन व मांग बनी रहने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 11300/12750 रुपए, भाटापारा 11300/12200 रुपए, जलगांव में 12550 रुपए, मेरठ 10300/11300 रुपए और विजयवाड़ा 11500/12300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।