सीमित उपलब्धता और दाल मिलर्स की मजबूत मांग से मटर में तेजी, आगे भी मजबूती के आसार
कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान घरेलू मटर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। आयातकों एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा दाल मिलर्स की खरीदारी बढ़ने से बाजार को मजबूती मिली है। पोर्ट पर सीमित उपलब्धता और उत्पादक मंडियों में कमजोर आवक ने भी तेजी को समर्थन दिया है। चना की कीमतों में आई तेजी के बाद दाल मिलर्स के लिए मटर का विकल्प के रूप में महत्व बढ़ा है। चना महंगा होने से बेसन एवं दाल निर्माण में मटर की मांग को प्रोत्साहन मिल रहा है। उपलब्धता की तुलना में मांग में सुधार आने से आयातकों एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली घट गई है। पिछले वर्ष मटर की बिजाई कमजोर रहने से उत्पादन प्रभावित हुआ था। इसके परिणामस्वरूप घरेलू बाजार में पुराने स्टॉक की उपलब्धता सीमित बनी हुई है। ऐसे में आयातित माल की आवक और पोर्ट पर उपलब्ध स्टॉक बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।वैश्विक बाजार में भी मटर की आपूर्ति एवं व्यापारिक परिस्थितियां महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत की पीली मटर की आयात मांग बढ़ने तथा ब्लैक सी क्षेत्र से आपूर्ति में बाधाओं के कारण कनाडाई मटर की मांग बढ़ सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2026-27 में वैश्विक मटर निर्यात उपलब्धता और आयात मांग के बीच अंतर बेहद सीमित रह सकता है। वहीं, भारत में अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान पीली मटर के आयात में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे स्पष्ट है कि घरेलू बाजार में मटर की मांग और आयात पर निर्भरता दोनों महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। मटर बाजार का रुख फिलहाल मजबूत दिखाई दे रहा है। सीमित उपलब्धता और बढ़ती घरेलू मांग के चलते निकट भविष्य में बाजार में तेजी की संभावना बनी हुई है। हालांकि, आयातित माल की आवक और स्टॉकिस्टों की बिकवाली पर बाजार की अगली दिशा निर्भर करेगी। आयतको की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरन आयातित मटर की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव मुंद्रा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4875 रुपये तथा रूस 4725/4750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। वहीं हजीरा मुंबंदरगाह पर कनाडा मटर 4875 रुपये और रूस मटर 4750 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। सीमित उपलब्धता, कमजोर बिकवाली और मांग में सुधार के चलते चालू सप्ताह के दौरान घरेलू मंडियों में भी मटर की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कानपुर 5050 रुपए ललितपुर 4200/4600 रुपए उरई 4200/4660 रुपए राठ 4500/4600 रुपए व महोबा 4500/5000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मटर दाल
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 5350/5400 रुपए व इंदौर 5600/5650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।