Home News

साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

21-Nov-2026 08:41 PM

साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
कमजोर मांग और सरकारी बिकवाली से मूंग में गिरावट

चालू सप्ताह के दौरान बिकवाली बढ़ने तथा लिवाली कमजोर रहने से मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। दाल मिलर्स जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं, जबकि उत्पादक मंडियों में खरीफ मूंग की आवक जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर, केंद्रीय एजेंसियों की लगातार बिकवाली से बाजार में तेजी पर अंकुश लगा हुआ है। चालू खरीफ सीजन में मानसूनी बारिश की कमी के कारण कई राज्यों में मूंग की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता कमजोर रहने की आशंका है। इसके चलते व्यापारियों द्वारा इस बार उत्पादन अनुमान कम लगाया जा रहा है। दक्षिण भारत की मंडियों में भी खरीफ मूंग की आवक सीमित मात्रा में हो रही है। वहीं, केंद्रीय पूल में मूंग का करीब 8.4 लाख टन स्टॉक बताया जा रहा है। सरकारी एजेंसियों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए दबाव का कारण बनी हुई है। फिलहाल कमजोर मांग और सरकारी बिकवाली के चलते मूंग की कीमतों में दबाव बना रह सकता है। हालांकि, कमजोर उत्पादकता और सीमित आवक को देखते हुए बड़ी गिरावट की संभावना कम है। निकट भविष्य में बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। दाल मिलर्स की मांग में सुस्त बनी रहने से दिल्ली मूंग में इस सप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव 7800/8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
राजस्थान 
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की  मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव जोधपुर 7300/8300 रुपए जयपुर 7100/8100 रुपए मेड़ता 7500/8400 रुपए नागौर 8000/8500 रुपए व किशनगढ़ 7000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं  देखी गयी और सप्ताहांत में भाव पिपरिया 6000/8000 रुपए इंदौर 8000/8500 रुपए जबलपुर 5000/8000 रुपए व करेली 6600/7850 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही ।  
महाराष्ट्र  
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव  लातुर 8000/10000 रुपए अकोला 7300/9500 रुपए ,बार्शी 8500/9000 रुपए,अहमदनगर 8000/10000 रुपए जलगांव 7000/8200 रुपए व खामगाव 7000/90000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
मांग सुस्त बनी रहने से ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6800/7400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। जबकि राजकोट मूंग के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 7000/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10800/13700 रुपए जोधपुर 10400/10700 रुपए जयपुर 9900 रुपए भाटापारा 10500/11100 रुपए जलगांव 11000 रुपए व इंदौर 10600/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।