कमजोर मांग और मुनाफावसूली से तुवर में नरमी
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने तथा लिवाली कमजोर पड़ने से तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। तुवर दाल में ग्राहकी सुस्त रहने से दाल मिलर्स की खरीदारी सीमित बनी हुई है, जिससे बाजार पर दबाव देखा जा रहा है। हालांकि, नई फसल की आवक का दबाव बढ़ने में अभी करीब एक माह का समय शेष है। इस बार दक्षिण भारत के कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश में 10 दिनों के अंतराल पर दो बार आए अर्बन एवं मुरासु तूफानों से खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। इससे आगामी दिनों में तुवर के उत्पादन एवं उपलब्धता पर असर पड़ने की आशंका है। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक नगण्य बनी हुई है तथा पुराना स्टॉक भी सीमित मात्रा में उपलब्ध है। ऐसे में मौजूदा गिरावट के बावजूद बाजार में बड़ी मंदी की संभावना सीमित मानी जा रही है। फिलहाल कमजोर दाल मांग से तुवर की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है, लेकिन फसल को हुए नुकसान, सीमित उपलब्धता और आयात की स्थिति को देखते हुए नई फसल की आवक से पहले तुवर की कीमतों में तेजी आने की संभावना है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव मोजांबिक सफ़ेद 8100/8650 रुपए गजरी 8100/8550 रुपए मटवारा 8100/8550 रुपए मलावी 7250/8000 रुपए व सूडान 10300/10350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि लेमन तुवर में लिवाली व बिकवाली सिमित बनी रहने से इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 9750/9775 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।
आयातित
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग मजबूत होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 25 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में बर्मा लेमन 1105 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10150 रुपए व देसी 10700/10800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 9500/10550 रुपये,अकोला 10500 रुपए, लातूर में 10300/10400 रुपये, नागपुर 10500/10650 रुपये, बार्शी 9200/9500 रुपये हिंगणघाट 9800/10600 रुपए व अहमदनगर 10100/10300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक
मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 10300/11200 रुपए रायचूर 9666 रुपए बीदर 9201/10355 रुपए तालिकोट 9000/10111 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 10450/10500 रुपए जबलपुर 5000/9000 रुपए पिपरिया 7000/8200 रुपए व करेली 8400/9450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 10600/10900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की घटकर सप्तहांत में भाव 8400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग में कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल का गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 144350/15050 रुपए, कटनी फटका 13800/14000 रुपए, अकोला 14300/15300 रुपए,लातूर फटका 15100/15300 रुपए, गुलबर्गा फटका 14400/15200 रुपए व कानपुर फटका 14000/14100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।