साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

20-Jun-2026 09:27 PM

आयातकों की सीमित बिक्री से उड़द को मिला समर्थन

चेन्नई। चालू सप्ताह के दौरान उड़द बाजार में मजबूती का रुख देखने को मिला। पिछले दिनों की गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारों की सक्रियता बढ़ने और बिकवाली कमजोर पड़ने से कीमतों में अच्छा सुधार दर्ज किया गया। बर्मा के स्थानीय बाजार में उड़द के भाव अभी भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, जबकि भारतीय बाजार में कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं। इससे आयातकों की लागत और घरेलू बिक्री मूल्य के बीच डिस्पैरिटी बढ़ गई है, जिसके कारण आयातकों की बिकवाली धीमी पड़ गई है। सीमित बिकवाली से बाजार को मजबूत समर्थन मिल रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि बेहतर लिवाली और घटती बिकवाली के कारण उड़द की धारणा मजबूत बनी हुई है। फिलहाल आयातक आक्रामक बिक्री से बच रहे हैं, जिससे उपलब्धता का दबाव कम हुआ है और कीमतों में सुधार आया है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा लिवाली बेहतर रहने से चालू सप्ताह में चेन्नई उड़द के भाव 150 से 250 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। तेजी के बाद चेन्नई में उड़द एफएक्यू के भाव 8,050 रुपये प्रति क्विंटल तथा एसक्यू के भाव 8,925 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। यदि बर्मा में भाव ऊंचे बने रहते हैं और आयातकों की बिकवाली सीमित रहती है, तो निकट अवधि में उड़द बाजार में मजबूती का रुख जारी रह सकता है।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग में बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 30 डॉलर और एसक्यू में भी 45 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 870 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 955 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी समर्थन व मांग बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150/275 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8400 रुपए और एसक्यू 8250 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
मध्य प्रदेश
मांग में सुधर होने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/8200 रुपए,करेली 6250/8370 रुपए दमोह 7200/8200 रुपए और इंदौर में 6500/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
महाराष्ट्र
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव अकोला में 8400 रुपए, लातूर में 5000/7600 रुपए, जलगांव 7400/8450 रुपए बार्शी 5000/8000 रुपए अकोला 8400 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य 
मांग बेहतर बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 250/300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया  गया और इस उछाल  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8650 रुपए व विजयवाड़ा में 8650 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार  राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7400/8400 रुपए व कोटा 5500/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
उड़द दाल
उड़द की तेजी के समर्थन व मांग मजबूत होने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9950/11500 रुपए, भाटापारा 9600/10500 रुपए, जलगांव में 11100 रुपए, मेरठ 9000/10000 रुपए और विजयवाड़ा 10800/11300  रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।