साप्ताहिक समीक्षा-चना
20-Jun-2026 09:06 PM
कमजोर मांग से चना बाजार दबाव में
नई दिल्ली। चना दाल और बेसन की कमजोर मांग के कारण चालू सप्ताह में चना बाजार में नरमी का माहौल बना रहा। दाल मिलों की सीमित खरीदारी से बाजार पर दबाव बना हुआ है। वहीं, कई राज्यों में NAFED द्वारा पुराने चने की ई-नीलामी शुरू किए जाने से निकट अवधि में भी बाजार पर दबाव बने रहने की संभावना है। हालांकि, उत्पादक मंडियों में चना की आवक लगातार घट रही है और आयातित चने की उपलब्धता भी सीमित बनी हुई है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार आपूर्ति पक्ष में मजबूती होने से चना में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन के साथ चना दाल और बेसन की मांग बढ़ सकती है, जिससे बाजार को समर्थन मिलने की उम्मीद है। कमजोर मांग के चलते दिल्ली चना के भाव चालू सप्ताह में 75 रुपये प्रति क्विंटल घट गए। सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन चना 5850/5875 रुपये प्रति क्विंटल तथा राजस्थान लाइन चना 5950 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार करता रहा। विशेषज्ञों के अनुसार निकट भविष्य में बाजार की दिशा मांग में होने वाले सुधार और नैफेड की बिक्री गतिविधियों पर निर्भर करेगी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह आयातित चना में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5750 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5950 रुपए व मुंद्रा 5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5525 रुपए जयपुर 5900 रुपए बीकानेर 5300/5600 रुपए किशनगढ़ 5300/5470 रुपए व कोटा 5200/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5400/6200 रुपए लातूर 5850/6000 रुपए अकोला 6075 रुपए नागपुर 6050/6075 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी शांत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5850 रुपए गंजबासोदा 5400/5700 रुपए सागर 5500/5700 रुपए कटनी 5850/5900 रुपए व इंदौर 6000/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ सप्ताहंत में भाव 6025/6125 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल का गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6875/7200 रुपए भाटापरा 7100/7200 रुपए कटनी 7175 रुपए,गुलबर्गा 7100/7300 रुपए जलगांव 7150/7900 रुपए जयपुर 6700 रुपए व कानपुर 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
