साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

18-Apr-2026 08:06 PM

उड़द में एकतरफा गिरावट, कमजोर मांग से बाजार दबाव में

चेन्नई।चालू सप्ताह में देशभर के उड़द बाजार में एकतरफा गिरावट का रुख देखने को मिला। ग्राहकी का अभाव और बढ़ती बिकवाली के दबाव के कारण कीमतों में लगातार नरमी बनी रही, जिससे बाजार का समग्र रुझान कमजोर दिखाई दिया। सप्ताह के दौरान उड़द दाल की मांग अपेक्षाकृत कमजोर बनी रही। खुदरा और थोक स्तर पर खपत में सुस्ती के कारण दाल मिलर्स और प्रोसेसर्स की लिवाली सीमित रही। मिलर्स द्वारा कम खरीदारी किए जाने से बाजार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया, जिसके परिणामस्वरूप कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से दालों की खपत में कोई खास सुधार नहीं देखा गया है। महंगाई और उपभोक्ता मांग में कमी के कारण दालों की खपत प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर उड़द बाजार पर पड़ रहा है। मिलर्स भी सीमित मांग के चलते केवल जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में तेजी की संभावना फिलहाल कमजोर बनी हुई है। दूसरी ओर, पोर्ट पर उड़द की पर्याप्त उपलब्धता ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाने का काम किया है। आयातित माल की लगातार आवक और स्टॉक की पर्याप्तता के बीच मांग का अभाव सप्लाई-डिमांड संतुलन को बिगाड़ रहा है। परिणामस्वरूप, बाजार में अतिरिक्त सप्लाई का दबाव बना हुआ है, जो कीमतों को नीचे खींच रहा है। आई ग्रेन इंडिया के अनुसार, जब तक उड़द दाल की मांग में स्पष्ट सुधार नहीं होता, तब तक बाजार में मजबूती की संभावना कम ही दिखाई देती है। यदि आने वाले समय में उपभोक्ता मांग और मिलर्स की लिवाली में बढ़ोतरी होती है, तभी कीमतों को कुछ सहारा मिल सकता है।आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व  मांग सुस्त पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 125/175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव एफएक्यू 7800 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 8400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 150 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर और एसक्यू में 5 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 845 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 940 डॉलर प्रति टन रह  गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8225 रुपए और एसक्यू 8825 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मध्य प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/8400 रुपए,करेली 6900/8100 रुपए दमोह 6000/7450 रुपए और इंदौर में 6500/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 8350 रुपए, लातूर में 4000/7000 रुपए, जलगांव 7000/7800 रुपए बार्शी 5000/7000 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
लिवाली कमजोर बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7900 रुपए व विजयवाड़ा में 7900/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7600/8600 रुपए व कोटा 6000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी  और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9750/11200 रुपए, भाटापारा 9600/10500 रुपए, जलगांव में 8900/11100 रुपए, मेरठ 8900/9800 रुपए और इंदौर  9800/13500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।