साप्ताहिक समीक्षा-चना

18-Apr-2026 07:58 PM

ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना में घट बढ़ जारी 

नई दिल्ली। चालू सप्ताह में चना बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला, जहां तेजी और मंदी दोनों का प्रभाव रहा। सप्ताह की शुरुआत में सीमित आवक और कुछ क्षेत्रों में मांग के चलते चना की कीमतों में हल्की मजबूती आई, लेकिन यह तेजी टिक नहीं पाई।चना दाल और बेसन की मांग कमजोर रहने के कारण मिलर्स और प्रोसेसर्स की खरीदारी सीमित रही। दाल मिलों की धीमी लिवाली के चलते चना की मांग में सुधार नहीं हो पाया, जिससे बाजार में मजबूती नहीं आ सकी। इसके साथ ही, मंडियों में सीमित मांग और बढ़ती सप्लाई ने चना की कीमतों में नरमी ला दी। इस समय चना के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी नीचे चल रहे हैं, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। इस स्थिति में, किसान अपनी चना की बिकवाली रोक सकते हैं, जिससे बाजार में चना की उपलब्धता कम हो सकती है।यदि अधिक किसान अपने उत्पाद को बाजार में लाने से हिचकिचाते हैं, तो यह मांग और आपूर्ति के संतुलन को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले समय में चना की कीमतों में सुधार देखने को मिल सकता है। दिल्ली में चना के भाव में सप्ताह के दौरान 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट-बढ़ देखने को मिली। सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन के भाव 5450/5475 रुपए और राजस्थान लाइन के भाव 5475/5525 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। 
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। और इस नरमी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5150/5175 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5450 रुपए व मुंद्रा 5375 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान   
दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी  गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/4950 रुपए जयपुर 5475 रुपए बीकानेर 5150/5350 रुपए किशनगढ़ 5030/5090 रुपए व कोटा 4800/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5200/5550 रुपए लातूर 5400/5600 रुपए अकोला 5675 रुपए नागपुर 5650 रुपए व अहमदनगर 4900/5100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट देखी गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5150/5350 रुपए गंजबासोदा 5000/5300 रुपए सागर 5000/5300 रुपए कटनी 5500/5575 रुपए व इंदौर 5550/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में 5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना भी  इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में भाव 5475/5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
चना दाल    
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6450/6750 रुपए भाटापरा 6475/6575 रुपए कटनी 6800 रुपए,गुलबर्गा 6400/6600 रुपए जलगांव 6700/7200 रुपए इंदौर 6500/6700 रुपए जयपुर 6350 रुपए व कानपुर 6300/6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।