साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

07-Sep-2024 06:01 PM

मांग कमजोर बनी रहने से तुवर की कीमतों में घट बढ़ जारी                                                        

मुम्बई। ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। तुवर दाल में मांग कमजोर बनी रहने से तुवर में दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी हुई है। जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। लिवाली व बिकवाली शांत बनी रहने से मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 9300/9400 रुपए ,गजरी 9100/9200 रुपए मलावी 8800/8900 रुपए डोडोमो 9400 रुपए व सूडान 10950 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। जबकि लेमन तुवर में पूछ परख बढ़ने से 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में चेन्नई लेमन 10300/10375 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

बर्मा 

निर्यात मांग बनी रहने से  इस साप्ताह बर्मा तुवर में 20 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी  दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 1245 डॉलर प्रति टन हो गयी।    

दिल्ली 

पोर्ट की तेजी  के सपोर्ट व मांग सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस  सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10750/10800 रुपए महाराष्ट्र लाइन 11000 रुपए व कर्नाटक लाइन 11200 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 

महाराष्ट्र 

बढे भावो बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से  महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 10700/11500 रुपए अकोला 11300 रुपए नागपुर 11400 रुपए हिंगणघाट 10000/10950 रुपए लातूर 11000 रुपए व अहमदनगर 10700/10900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   

कर्नाटक   

दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 11000/11600 रुपए यादगीर 9009/10900 रुपए व तालिकोट 8500/10409 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।   

मध्य प्रदेश

लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 11300/11400 रुपए जबलपुर 7000/10000 रुपए पिपरिया 8500/10000 रुपए व करेली 8800/9750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

अन्य 

लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 11500/11800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि  कानपुर तुवर चालू साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर  सप्ताहंत में 9900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

तुवर दाल 

ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह  के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15575/16150 रुपए, कटनी फटका 15050/15250 रुपए, अकोला 15000/16500 रुपए,लातूर फटका 16100/16300 रुपए, गुलबर्गा फटका 15700/16100 रुपए व कानपुर फटका 15200/15600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।