साप्ताहिक समीक्षा-मटर

16-Sep-2024 06:06 PM

मांग कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में गिरावट                                           

कानपुर। बढ़े भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का का रुख रहा। सप्ताहंत में सरकार ने  सर्कुलर जारी कर मटर आयात की समय सीमा को 31 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 किया। गत वर्ष दिसंबर में मटर आयात खोले जाने के बाद बड़ी मात्रा में देश में हुआ आयात। अब तक देश में 21 लाख टन से अधिक मटर का आयात हो चुका है। जिसका लगभग आधा हिस्सा अभी भी स्टॉक में पड़ा है। उद्योग व किसानों को उम्मीद थी कि मटर आयात समय सीमा को नहीं बढ़ाया जाएगा परन्तु अब शायद किसान मटर बिजाई को लेकर सोच सकता है। मटर की जगह अन्य फसलों की बिजाई को दी जा सकती है प्राथमिकता। कनाडा में मटर का उत्पादन 26.08 लाख टन से बढ़कर 30 से 32 लाख टन होने की उम्मीद जिसमें पीली मटर की मात्रा 22.6-25.6 लाख टन रह सकती है। अमेरिका में पीली मटर उप्तादन पिछले वर्ष के 5.79 लाख टन से उछल कर 6.66 लाख टन को मिला कर कुल मटर उत्पादन 8.94 लाख टन पहुंचने की उम्मीद जो पिछले वर्ष 8.18 लाख टन था। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से आयातित मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में  मुंबई कनाडा 3850/3900 रुपए रूस 3750/3800 रुपए व मुद्रा कनाडा 3700/3750  रुपए व रूस 3600/3650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। आयातित मटर की गिरावट का असर से देसी मटर में भी लिवाली शांत रही। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर  पड़ने कानपुर मटर की कीमतों में इस  साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 4175 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस  साप्ताह के दौरान 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव 3700/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली शांत पड़ने से महोबा मटर गत साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3700/3850 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी कोई तेजी मंदी नहीं देखी की गयी और भाव सप्ताहंत में 3700/3800 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही। चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से दमोह मटर 25 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत 3800/3900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

मटर दाल  

मटर की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4550/4600 रुपए व इंदौर 4700/4800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।