साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

30-May-2026 08:59 PM

साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

सीमित मांग से तुवर में नरमी

मुम्बई।बढ़े भावों पर बिकवाली का दबाव बढ़ने तथा लिवाली शांत पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। घरेलू बाजार में दाल मिलों की मांग सीमित रहने से कीमतों पर दबाव बना रहा और खरीदार केवल जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करते नजर आए। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार कारोबार के दौरान लिवाली अपेक्षाकृत कमजोर रहने से बाजार को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिसके चलते तुवर के भाव नरम बने रहे। हालांकि उत्पादक राज्यों की मंडियों में देसी अरहर की आवक अपेक्षाकृत कम बनी हुई है, जिससे बाजार में आपूर्ति का दबाव नहीं बढ़ा है। जानकारों का कहना है कि स्टॉकिस्टों की बिकवाली भी सीमित रहने से नीचे भावों पर बाजार को अच्छा समर्थन मिल रहा है। मांग सामान्य से कमजोर होने के कारण फिलहाल बड़ी तेजी देखने को नहीं मिल रही, लेकिन सीमित आवक और घटते स्टॉक के कारण कीमतों में अधिक गिरावट की संभावना भी कम है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में यदि दाल की मांग में सुधार आता है तो तुवर बाजार में फिर से मजबूती लौट सकती है। मौजूदा परिस्थितियों में बाजार संतुलित बना हुआ है और कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने तथा मांग कमजोर पड़ने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में चालू सप्ताह के दौरान 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद के भाव 6350 रुपए, गजरी 6250 रुपए, मटवारा 6150 रुपए, मलावी 5950 रुपए तथा सूडान 7950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।वहीं दूसरी ओर चेन्नई बाजार में तुवर लेमन की कीमतों में भी इस सप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद सप्ताहांत में भाव 7750 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित     
निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में  845 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व  मांग सुस्त पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए व देसी तुवर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8150 रुपए व देसी 8350/8450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7400/8150 रुपये,अकोला 8100/8150 रुपए, लातूर में 7800/7875 रुपये, नागपुर 8150/8200 रुपये, बार्शी 7300/7800 रुपये हिंगणघाट 7200/8500 रुपए व उदगीर 7200/7800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक   
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7500/8200 रुपए रायचूर 7433/8089 रुपए बीदर 7652/8069 रुपए व तालिकोट 6314/8002 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8050/8150 रुपए जबलपुर 5000/7600 रुपए पिपरिया 5500/7450 रुपए व करेली 4949/7912 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत  में 8150/8400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर  दाल 
तुवर की गिरावट  के असर व मांग शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज किया गया और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11650/12600 रुपए, कटनी फटका 11300/11500 रुपए, अकोला 11400/12700 रुपए,लातूर फटका 12000/12200 रुपए, गुलबर्गा फटका 11500/12200 रुपए व कानपुर फटका 12700/12800 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।