साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
09-May-2026 08:25 PM
मजबूत लिवाली से तुवर में तेजी
मुम्बई। घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने तथा लिवाली बढ़ने से तुवर की कीमतों में इस साप्ताह तेजी रहा।पिछले दिनों कमजोर ग्राहकी और बढ़ी बिकवाली के कारण बाजार दबाव में था, लेकिन नीचे भावों पर माल नहीं मिलने से अब बाजार में मजबूती लौटती दिखाई दे रही है। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है, जिससे बाजार में सप्लाई का दबाव घटने लगा है। आवक में कमी को देखते हुए स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ी है, जिसके चलते बाजार में लिवाली का माहौल मजबूत बना हुआ है। सीमित आवक और मजबूत खरीदारी के कारण तुवर की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग में सुधार होने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ सप्ताहांत में भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6200 रुपए गजरी 6050/6100 रुपए मटवारा 6050 रुपए मलावी 5850 रुपए व सूडान 7750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। वहीं दूसरी ओर चेन्नई बाजार में तुवर लेमन की कीमतों में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित
निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 815 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7850 रुपए व देसी 8150/8250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 7400/7800 रुपये,अकोला 7900/7950 रुपए, लातूर में 7600/7660 रुपये, नागपुर 7900/7950 रुपये, बार्शी 6800/7800 रुपये हिंगणघाट 7300/8350 रुपए व उदगीर 7000/7700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7000/8000 रुपए रायचूर 7238/7675 रुपए बीदर 7392/7945 रुपए व तालिकोट 6351/7656 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8000/8100 रुपए जबलपुर 5000/7600 रुपए पिपरिया 6500/7500 रुपए व करेली 7401 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व ग्राहकी बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 8000/8250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के असर व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11400/12200 रुपए, कटनी फटका 11050/11250 रुपए, अकोला 11200/12600 रुपए,लातूर फटका 11800/12000 रुपए, गुलबर्गा फटका 11400/12200 रुपए व कानपुर फटका 11200/11300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
