साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
09-May-2026 08:54 PM
सुस्त लिवाली और सीमित बिकवाली से मसूर बाजार स्थिर
मुम्बई।चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में स्थिरता का माहौल बना रहा। लिवाली और बिकवाली दोनों ही सुस्त बने रहने से कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। दाल मिलें जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रही हैं, जिससे बाजार संतुलित बना हुआ है। व्यापारियों के अनुसार, उत्पादक मंडियों में मसूर की आवक सामान्य से कम बनी हुई है, क्योंकि चालू सीजन में उत्पादन अनुमान पहले से कमजोर बताया जा रहा है। सीमित आवक के कारण बाजार में दबाव नहीं बन पा रहा है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। दूसरी ओर बिहार, पश्चिम बंगाल और असम जैसे प्रमुख खपत वाले राज्यों से मसूर की मांग लगातार बनी हुई है। घरेलू मांग में सुधार के संकेत मिलने से बाजार में हल्की मजबूती की संभावना जताई जा रही है। आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में आवक सीमित रहती है और मांग बनी रहती है, तो मसूर की कीमतों में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है। सुस्त मांग के चलते आयातित मसूर की कीमतों में इस सप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी । जिस कारण कनाडा मसूर के भाव 5900 रुपये, हजीरा 5950 रुपये, कंटेनर कनाडा 6150 रुपये तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर 6150 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।
कनाडा
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाल मसूर की मांग मजबूत रहने से कीमतों में तेजी देखी गई। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, सीमित उपलब्धता के कारण प्रोसेसर्स और निर्यातकों को जरूरत के अनुसार माल जुटाने में कठिनाई हो रही है। कनाडा से लाल मसूर का निर्यात चालू मार्केटिंग सीजन में लगातार बेहतर बना हुआ है। जनवरी से अप्रैल 2026 के दौरान निर्यात प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि अप्रैल माह का निर्यात वर्ष 2021 के बाद दूसरा सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है।
दिल्ली
लिवाली व बिकवाली सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव छोटी कोटा 7600 रुपए ,बूंदी 8600 रुपए उत्तरप्रदेश 8700 रुपए व देसी बड़ी 6750 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5800/6200 रुपए बीना 6100/6300 रुपए गंजबासोदा 6000/6300 रुपए सागर 6200/6400 रुपए दमोह 5800/6700 रुपए इंदौर 6100 रुपए करेली 6706 रुपए व कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल रुके रहे।
उत्तर प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 150 रुपए व बड़ी मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 10100 रुपए मोटी 6750 रुपए ललितपुर मोटी 5900/6000 रुपए छोटी 9000/9500 रुपए व उरई 6000/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6700 रुपए खुशरूपुर 6600 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7400/7500 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए, खुशरुपुर 7500/7800 रुपए, मोकामा 7600/7900 रुपए चंदौसी 9000 रुपए व हैदराबाद 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
